Lords Mobile वास्तविक समय में खेला जानेवाला एक रणनीतिक गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को अपना एक साम्राज्य तैयार करना होता है और इस क्रम में पूरी दुनिया के ढेर सारे अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्द्धा करनी होती है तथा महायुद्ध लड़ने होते हैं। आप एक नायक वाले अपने कौशल एवं अपने अस्त्रों-शस्त्रों को इसमें अनुकूलित भी कर सकते हैं।
इसमें अपने साम्राज्य के प्रबंधन का तरीका कुछ बहुत ज्यादा असामान्य भी नहीं है और Android में लड़ाइयों एवं युद्धों तथा रणनीतिक खेलों की दुनिया से ही ताल्लुक रखता है। यानी, इसमें आप बहुत सारे अलग-अलग संसाधनों (पत्थर, लकड़ी, खाद्य पदार्थ, इत्यादि) का इस्तेमाल करते हुए ज्यादा बड़े एवं ज्यादा बेहतर भवनों का निर्माण करते जाएँगे।
युद्ध के दौरान, खिलाड़ियों को सीधे तौर पर यह नियंत्रित करने की आजादी नहीं मिलती कि दुश्मन के हमले के वक्त उनकी सेना हमले का किस प्रकार जवाब देती है। आपको उन्हें लड़ाइयों के लिए पहले से ही तैयार करना होगा और अपनी सेना का मनोबल उँचा बनाये रखना होगा ताकि वह युद्ध के लिए तैयार रहे और जीवित बची रहे। याद रखें कि आपके अस्त्रो-शस्त्रों एवं बख़्तर की गुणवत्ता ही निस्संदेह रूप से आपकी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।
केवल एक खिलाड़ी द्वारा गेम खेले जाने के तरीके में ढेर सारे अभियान शामिल होते हैं, जिनमें आप अपने युद्ध कौशल का इस्तेमाल अपने खास दुश्मनों के खिलाफ करते हैं और अपनी सेना की ताकत को आज़माते हैं तथा इस क्रम में Lords Mobile की मौलिक कथा विधि का अनुसरण करते हैं।
Lords Mobile सचमुच एक उल्लेखनीय प्रबंधकीय रणनीति गेम है, जिसके विज़ुअल्स हैरतअंगेज़ हैं। इसका जिक्र ख़ास तौर पर इसमें शामिल बहुखिलाड़ी युद्धों के बेहतरीन महादृश्यों के लिए भी किया जाना चाहिए, जिसमें आपके स्क्रीन पर एक ही समय सैकड़ों यूनिट एक साथ युद्ध करते हुए दिखते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Lords Mobile में मैं निःशुल्क रत्न कैसे प्राप्त करूँ?
Lords Mobile में निःशुल्क रत्न प्राप्त करने की कई विधियाँ हैं। आप कालीज़ीयम में लड़ सकते हैं, घटनाओं में भाग ले सकते हैं, रहस्यमय बक्से और खजाने खोल सकते हैं, या फिर शिकार का नेतृत्व कर सकते हैं।
Lords Mobile कितना पुराना है ?
Lords Mobile को 26 जुलाई, 2013 को जारी किया गया था।
PC पर खेलने के लिए मैं Lords Mobile को कैसे डाउनलोड करूँ?
आप PC पर खेलने के लिए Lords Mobile को Steam से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप Android संस्करण खेलना चाहते हैं, तो आप NoxPlayer और LDPlayer जैसे इम्यूलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
Lords Mobile कितने डेटा का उपयोग करता है?
Lords Mobile प्रति घंटे लगभग 9 MB डेटा का उपयोग करता है।
Lords Mobile खेल किसने बनाया?
Lords Mobile को IGG (I Got Games) ने विकसित किया है।
कॉमेंट्स
हां, यह अच्छा है, लेकिन केवल शुरुआत में, क्योंकि जब आप एक महीने से अधिक समय तक खेलते हैं, तो चीजों को समतल करने में कुछ सप्ताह लग जाते हैं ☠️, ऐसी कोई चीज नहीं है जो समय को तेज कर दे जिसे आप संभाल सके...
मैं 💯💪 को गेम की अत्यधिक अनुशंसा करता हूं
बहुत बढ़िया
मुझे अब तक यह पसंद है, मैं नया हूं और खेल की यांत्रिकी अच्छी तरह से सीख रहा हूं
गेम बहुत अच्छा है मुझे यह बहुत पसंद है
🤯🤯🤯🤯🤯